हाथरस की सीमाएं प्रशासन द्वारा की गईं सील, लागू हुई 144 धारा

हाथरस, 01 अक्तूबर - उत्तर प्रदेश में हाथरस के डीएम प्रवीण लकशर ने कहा है कि हाथरस की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं हाथरस में धारा 144 लगा दी गई है। हाथरस के डीएम ने कहा कि जिले में पांच से ज्यादा लोगों को एक साथ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के हाथरस पहुंचने की उनको कोई खबर नहीं है। एसआईटी. आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी। मीडिया को कवरेज की इजाजत नहीं है।