हाथरस मामले को लेकर वाल्मीकि भाईचारे के आह्वान पर फाजिल्का बंद 

फाजिल्का, 02 अक्तूबर - (प्रदीप कुमार) - हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर वाल्मीकि भाईचारे के आह्वान पर आज फाजिल्का मुकम्मल बंद रहा और वाल्मीकि भाईचारे द्वारा फाजिल्का के अलग-अलग बाज़ारों में रोष मार्च निकालकर पीड़ित लड़की के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की गई।