फाजिल्का ज़िले में 47 ओर नये कोरोना मामले आए सामने 


फाजिल्का, 2 अक्तूबर (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का ज़िले में आज 47 ओर नये कोरोना मामले सामने आए हैं। जिनमें फाजिल्का इलाके के 4 केस, अबोहर के 8 केस, जलालाबाद के 7 केस,जंडवाला भीमेशाह ब्लाक के 23 केस और डबवाला कलाँ ब्लाक से 5 केस हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार फाजिल्का ज़िले में अब तक 2579 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिनके बीच में से 119 केस दूसरे जिलों के साथ सबंधित थे। इनमे से 1897 व्यक्ति अब तक ठीक हो चुके हैं और अब ज़िलो में 526  एक्टिव मामले चल रहे हैं। ज़िले में अब तक 37 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।