यूएनजीए में परमाणु हथियारों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर भारत ने जताई सहमति

नई दिल्ली, 03 अक्तूबर - संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में 'परमाणु हथियारों के उन्मूलन' को बढ़ावा देना के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी सहमति जताता है। गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने और उसके बाद उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए दुनियाभर में परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण की मांग ने तेजी पकड़ी। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हथियारों के निरस्त्रीकरण के लिए पहल की जाती रही है।