राष्ट्रपति और पंजाब के गवर्नर का देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर पुतला फूंक रोष प्रदर्शन 

जंडियाला गुर (अमृतसर), 03 अक्टूबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के नेतृत्व में आज किसानों और मज़दूरों द्वारा जंडियाला गुरू के नज़दीकी गांव देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर लगे पक्के मोर्चे के दसवें दिन भी आंदोलनकारियों द्वारा धरना निरंतर जारी है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंध बदनौर का देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर  पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया।