राहुल गांधी की मोगा रैली में हलका अमलोह से कांग्रेसियों का बड़ा काफिला रवाना

अमलोह, 04 अक्तूबर - (रिशू गोयल) - केंद्र सरकार की तरफ से लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आज मोगा के गांव बद्धनी कलां में किये जा रहे ट्रैक्टर रोष मार्च में शामिल होने के लिए आज हलका अमलोह (जिला फतेहगढ़ साहिब) के कांग्रेस के पदाधिकारियों और वर्करों का बड़ा काफिला विधायक रणदीप सिंह के निजी सचिव राम कृष्ण भल्ला और ब्लाक अमलोह के प्रधान जगवीर सिंह सलाणा के नेतृत्व में रवाना हुआ है।