जापान में समूह 'क्वाड' देशों की कूटनीतिक वार्ता आरंभ

टोक्यो, 6 अक्तूबर - हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्रियों की आज जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता आरंभ हो गई है। ‘क्वाड’ नाम के इस चतुर्भुजीय संगठन में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के चार देश भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।