2022 के चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव - अश्विनी शर्मा 

होशियारपुर, 07 अक्तूबर - (बलजिन्दरपाल सिंह) - आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा द्वारा प्रदेश की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ी जायेगी। यह जानकारी आज होशियारपुर में पत्रकारों को संबोधन करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के दौरान हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है, जिसके चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दलित विद्यार्थियों के वजीफे में हुए घोटाले संबंधी साधु सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट देकर साबित कर दिया है कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचारियों की सरकार है। नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में शामिल होने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में अश्विनी शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और कांग्रेस को उनकी चिंता करनी चाहिए।