सुशांत केस : जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुईं रिया चक्रवर्ती

मुंबई, 07 अक्तूबर - सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जेल से रिहा हो गई हैं। एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से रिया न्यायिक हिरासत में मुंबई के भायखला जेल में बंद थीं।