ज्ञानी सुखजिन्दर सिंह को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई

अमृतसर, 07 अक्तूबर - (सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी सुखजिन्दर सिंह का अंतिम संस्कार गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह के नज़दीक शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर जपजी साहिब के पाठ उपरांत अरदास भाई सुल्तान सिंह ने की, जबकि उनकी पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके सुपुत्र परमदीप सिंह ने दी। इस मौके पर सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह मुख्य ग्रंथी, शिरोमणि कमेटी प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल, ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब, ज्ञानी जगतार सिंह अतिरिक्त हैड ग्रंथी के इलावा बड़ी संख्या में प्रमुख सिक्ख शख्सियतें पहुंची हुई थीं।