गांव देवीदासपुरा रेलमार्ग पर किसानों का धरना 15वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 08 अक्तूबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मजदूरों द्वारा आज अमृतसर के जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे लाइन गांव देवीदासपुरा पर चल रहे पक्के मोर्चों के 15वें दिन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर और सुखविन्दर सिंह सभरा के नेतृत्व में समूह किसान जत्थेबंदियों द्वारा शुरु किए गए संघर्ष की पुरजोर हिमायत करने और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और कॉर्पोरेट घरानों के पुतले फूंके और बहिष्कार करने का न्योता दिया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों का संघर्ष रेलमार्ग देवीदासपुर में 11 अक्तूबर तक निरंतर जारी रहेगा।