अलग-अलग जत्थेबंदियों ने जाम किया खरड़-चंडीगढ़ हाईवे

खरड़,10 अक्तूबर - (गुरमुख सिंह मान) - पंजाब में हुए कथित स्कॉलरशिप घोटाला, केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए कृषि कानूनों और उत्तर प्रदेश में एक लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के रोष में अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा खरड़ बस अड्डे के नज़दीक रोष प्रदर्शन करते हुए रोष धरना दिया गया। इस दौरान जत्थेबंदियों द्वारा खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया गया।