भाजपा के एससी मोर्चा द्वारा धर्मसोत के खिलाफ अमृतसर में प्रदर्शन 

अमृतसर,10 अक्तूबर - (हरमिन्दर सिंह) - भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा द्वारा स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर जिला प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में कैबनिट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और धरना दिया गया। इस मौके पर संबोधन करते अलग-अलग नेताओं ने धर्मसोत के इस्तीफे की मांग भी की। इस दौरान राजिन्दर मोहन सिंह छीना, डॉ. राम चावला, ओम प्रकाश गब्बर, हरविन्दर सिंह संधू आदि उपस्थित थे।