लीबिया में अगवा सात भारतीय नागरिक छुड़वाए गए 

त्रिपोली,12 अक्तूबर - लीबिया में अगवा किए गए सात भारतीय नागरिकों को छुड़ा लिया गया है। ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंडल ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। इन सभी को 14 सितंबर को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था।