पठानकोट में आज 32 पॉजिटिव, 36 डिस्चार्ज, 1 की मौत 

पठानकोट, 12 अक्टूबर - (राजेन्द्र सिंह) - स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज पठानकोट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आज कोरोना वायरस से मुक्त होने के चलते 36 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीं एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु होने से पठानकोट में कोरोना वायरस के कुल मरने वालों की संख्या 96 हो गई है। आज तक पठानकोट में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 312 हैं।