ओडिशा के पुरी स्थित गोल्डन बीच को मिला 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट, डीएम ने दी लोगों को बधाई

नई दिल्ली 12 अक्टूबर ओडिशा के पुरी स्थित गोल्डन बीच को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट मिला है।  डीएम ने लोगों को बधाई दी है।  एफईई डेनमार्क ने ओडिशा राज्य में स्थित गोल्डन बीच को प्रतिष्ठित ‘ब्लू फ्लैग’ सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया है। गोल्डन बीच देश के उन 8 समुद्र तटों में शामिल है, जिन्हें ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। इस बात जानकारी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि यह "जानकारी शेयर करते हुए बेहद खुश हूं कि एफईई डेनमार्क की तरह से गोल्डन बीच को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला है। यह इको-लेबल विश्व स्तरीय हैरिटेज सिटी के आकर्षण में चार चांद लगाएगा।”