हाथरस में अब चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हाथरस,14 अक्तूबर - उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथरस में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अब चार वर्षीय बच्ची से पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।