देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर धरना 21वें दिन भी जारी  

जंडियाला गुरू (अमृतसर), 14 अक्तूबर - (रणजीत सिंह जोसन) - रेलवे ट्रैक देवीदासपुरा (जंडियाला गुरू) में किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब द्वारा चल रहा आंदोलन आज 21वें दिन भी जारी है। राज्य जनरल सचिव सवरण सिंह पंधेर के नेतृत्व में आज बड़ी तादाद में किसानों द्वारा कॉर्पोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई। इस मौके किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब राज्य जनरल सचिव सवरण सिंह पंधेर और सुखविन्दर सिंह सभरा ने बताया कि यह धरना 17 अक्तूबर तक के लिए बड़ा दिया गया है और मांगें ना माने जाने तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।