पंजाब-हरियाणा और यूपी में पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली,16 अक्तूबर - उच्चतम न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के राज्यों में पराली जलाए जाने को रोकने के लिए एक व्यक्ति वाली निगरानी समिति के तौर पर पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर की नियुक्ति की है। बता दें कि न्यायाधीश लोकुर शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से राजधानी की हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। आज राजधानी में हवा चलने से प्रदूषक तत्वों में छितराव होने से वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी सी गिरावट आई है।