पठानकोट में 15 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले, 52 हुए ठीक 


पठानकोट 19 अक्टूबर (राजेंद्र सिंह) स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिनी जानकारी के अनुसार आज पठानकोट में 15 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एस एम ओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आज तक पठानकोट में कोरोनावायरस के कारण कुल मृतकों की संख्या 104 हो गई है। जबकि 52 लोगों को कोरोनावायरस के लक्ष्ण ना मिलने के चलते डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय पठानकोट जिला में करोना के एक्टिव केस 179 हैं।