पंजाब सरकार की मुख्य सचिव विनी महाजन श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक

श्री आनंदपुर साहिब, 23 अक्तूबर - (निक्कूवाल) - पंजाब सरकार की मुख्य सचिव विनी महाजन आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुईं। इस मौके उन्होंने ईश्वरीय वाणी भी श्रवण की। इसके बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह और अतिरिक्त मैनेजर हरदेव सिंह द्वारा उनको सिरोपा भी भेंट किया गया। इस मौके एसडीएम कन्नू गर्ग, तहसीलदार राम किशन समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।