हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पाए गए कोरोना पॉजिटिव

शिमला, 29 अक्तूबर - हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को उनका रैपिड टेस्ट हुआ था।  जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  इसके अलावा, उनके पीएसओ भी संक्रमित हुए हैं।  अहम बात यह है कि दो दिन पहले ही गोबिंद ठाकुर ने शिमला में कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लिया था।  ऐसे में अब दूसरे मंत्रियों की चिंताएं बढ़ गई है।