काबुल विवि में हथियार बंद समूह ने की गोलीबारी, 6 घायल


काबुल, 2 नवंबर  काबुल विश्वविद्यालय में सोमवार को हथियारों से लैस एक समूह ने यहां परिसर में घुसकर विस्फोट और गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हो गए हैं। सुरक्षाकर्मियों और हथियार बंद समूह के बीच झड़प जारी है। इसकी जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली।