सर्दियों में आपका वार्डरोब

 समय में फैशन की दौड़ में सभी युवक-युवतियां आगे ही रहना चाहते हैं। इस फैशन की दौड़ में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता। पुराने समय में सर्दियाें में पहनने के लिए बस मोटे सूट, कोट, शाल और स्वेटर ही होते थे। आधुनिक समय में इन सब वस्त्रों के साथ-साथ नए फैशन की मांग के अनुसार भी वस्त्र पहने जाते हैं जैसे लैदर-जूते आदि। 
इन आधुनिक और पुराने वस्त्रों को पहनने के तरीकों में भी फर्क आया है। आइए देखें सर्दियों में अपनी अलमारी की शान को कैसे बढ़ाएं और फैशन के दौर में कहीं पीछे न रह जाएं हम।
लैदर जैकेट्
 सर्दियों में लैदर जैकेट्स लाजवाब लगती हैं। जैकेट्स व्यक्तित्व को चार चांद लगाती हैं। काली, भूरी जैकेट्स पहन सकते हैं और मैरून रंग स्त्रियों पर विशेष जंचता है। सॉफ्ट लैदर की फिटिंग वाली जैकेट्स खूब फबती हैं। 
पोंचू
 कश्मीरी कढ़ाई वाले, कशीदाकारी और क्र ोशिए वाले गर्म पोंचू फैशन को नया रूख देने में सहायक हैं, विशेषकर उन महिलाओं के लिए जो लांग स्कर्टस, पैंटस, जीन्स आदि परिधान पहनती हैं।
शाल
 शॉल्स के बिना सर्दियां कुछ अधूरी-सी लगती हैं। कश्मीरी कढ़ाई के शाल्स, हिमाचली शाल्स, कशीदाकारी और क्र ोशिए से बने शॉल्स पहने बहुत शानदार लगते हैं। शॉल्स व्यक्तित्व को सुंदर बनाने के साथ-साथ शरीर को गर्मी भी प्रदान करते हैं। गुलाबी, काली, सफेद, मैरून रंग के शाल सभी परिधानों के साथ अच्छी लगते हैं।
डेनिम
 सर्दियों में डेनिम भी शरीर को सुखद अहसास दिलवाने में पीछे नहीं रहता। डेनिम के क्विलट्ेड कोट व जैकेट्स सर्दियों में सुन्दरता के साथ-साथ शरीर को भी गर्म रखते हैं। पुरूष, महिलाएं और किशोर सभी डेनिम के कोट्स और जैकेट्स पहन सकते हैं और आधुनिक फैशन के साथ चल सकते हैं।
कैप्स
 आजकल टोपियां हर आकार और रंग में मिलती हैं। अपने परिधान से मैच खाती टोपी पहनें। फ्रेंच स्टाइल टोपी महिलाओं पर खूब फबती हैं। महिलाएं  इन्हें साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।
लैदर शूज़
 लैदर शूज़ पुरूष और महिलाओं दोनों के व्यक्तित्व को निखारते हैं। महिलाएं शार्ट परिधानों के साथ घुटने तक के जूते पहन सकती हैं। पुरूषों को सर्दियों में विशेषकर चमड़े के जूते पहनने चाहिएं, विशेषकर जो पूरे पैर को अच्छी तरह ढककर रखें। (उर्वशी)