सिद्धू भी धरने के मंच पर दिखे, परन्तु नहीं पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा

नई दिल्ली, 04 नवंबर - पंजाब के विधायकों द्वारा जंतर-मंतर पर खेती कानूनों के खिलाफ धरना शुरू कर दिया गया है। इस धरने में परमिन्दर सिंह ढींडसा और सुखपाल सिंह खैहरा भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी इस धरने में पहुंच गए हैं। वह परमिन्दर सिंह ढींडसा और सुखपाल सिंह खैहरा के बीच बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके इलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी मंच पर दिखाई दे रहे हैं परंतु प्रताप सिंह बाजवा धरने में नहीं पहुंचे।