दिल्ली-श्रीनगर नेशनल हाईवे जाम करके किसानों ने किया मोदी सरकार का सियापा  

पठानकोट, 05 नवंबर - (राजेंद्र सिंह) - केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पास किये किसान विरोधी, लोक विरोधी और देश विरोधी काले कानूनों के विरुद्ध कुल हिंद किसान तालमेल संघर्ष कमेटी के आह्वान पर जम्मू-दिल्ली हाईवे का 12 बजे से 4 बजे तक पूरी तरह चक्का जाम किया गया। आज के चक्का जाम और रोष प्रदर्शन में कामरेड नत्था सिंह, जमहूरी किसान सभा पंजाब के नेता बलदेव राज भोआ, कुल हिंद किसान सभा के नेता पुरुषोत्तम कुमार, किरती किसान यूनियन के नेता मुखत्यार सिंह, कुल हिंद किसान सभा (सांबर) के नेता सत्य देव सैनी ने नेतृत्व किया और स्टेज सचिव की ज़िम्मेदारी जमहूरी किसान सभा के नेता कामरेड बलवंत सिंह घोह ने निभाई।