पठानकोट में 25 लोग करोना पॉजिटिव,21 डिस्चार्ज


पठानकोट 13 नवंबर (राजेंद्र सिंह) स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज पठानकोट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एस एम ओ पठानकोट डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज कोरोनावायरस से रिकवर होने के चलते 21 लोगों को डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज तक पठानकोट में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 122 है तथा 180 संक्रमित लोग अपना इलाज करवा रहे हैं।