रेलवे स्टेशन गहरी मंडी (जंडियाला गुरू) में किसानों का धरना 53वें दिन भी जारी 

जंडियाला गुरू,15 नवंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों द्वारा जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 53वें दिन किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता सुखविन्दर सिंह सभरा के नेतृत्व में निरंतर जारी है। किसानों द्वारा कॉर्पोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसान आर्डिनेंस को रद्द करने की मांग भी की गई।