अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर पंजाब का पानी लुटा रहे हैं - बैंस

लुधियाना,15 नवंबर - (पुनीत बावा) - लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सर्किट हाऊस में पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पंजाब के पानी, किसान और जमीन को बचाने के लिए लोक इंसाफ पार्टी द्वारा 16 से 19 नवंबर तक हरीके पत्तन से चंडीगढ़ तक पंजाब अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब अपना प्राकृतिक स्रोत का पानी मुफ्त में लुटा रहा है। 4 वर्ष बीत जाने पर पानी की वसूली के लिए बिल बनाकर भेजेंगे। सारे पंजाब के 21 लाख लोगों से पानी की कीमत वसूलने के लिए बिल बनाकर नहीं भेजे। अकाली-भाजपा, कांग्रेस और 'आप' ने मिलकर पंजाब का पानी लुटाया है। स. बैंस ने कहा कि वह पानी की कीमत लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मिले, परन्तु पानी के पैसे नहीं मिले। इस मौके पर रणधीर सिंह सिबिया, गगनदीप सिंह सन्नी  कैंथ, एडवोकेट गुरजोध सिंह गिल, बलदेव सिंह प्रधान, मनिन्दर सिंह मनी आदि उपस्थित थे।