भारतीय किसान यूनियन द्वारा लुधियाना में रोष प्रदर्शन

लुधियाना, 18 नवंबर - (पुनीत बावा) - भारतीय किसान यूनियन एकता उगाहूं द्वारा केंद्र सरकार के नये खेती कानूनों के विरोध में आज डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के दफ़्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने खेती विरोधी कानून रद्द होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।