बलाचौर में शहीद बिक्रम सिंह की लगी आदमकद प्रतिमा, वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण 

बलाचौर, 22 नवंबर - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाले हीरो ऑफ लद्दाख अमर शहीद लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह 57वें शहीदी दिवस मौके बलाचौर में विशाल समागम कराया गया। वहीं वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह के जद्दी गांव सियाणा वार्ड नंबर एक बलाचौर में लैफ्टिनैंट जनरल बिक्रम सिंह की आदमकद प्रतिमा को लोकार्पण किया और अजायब घर और पुस्तकालय का नींव पत्थर रखा। इस मौके हलका विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, रमनजीत सिंह सिक्की, लेफ्टिनेंट जनरल अमरीक सिंह बाहिया, भाई जसविन्दर सिंह काहमा, कश्मीर सिंह ढिल्लों, सन्दीप कंग और अन्य उपस्थित थे।