असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली, 23 नवंबर - असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ये जानकारी दी। 84 साल के गोगोई पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।