लाडोवाल टोल प्लाजा से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

लुधियाना, 25 नवंबर - (रुपेश कुमार) - केंद्र द्वारा पास किये नए कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रही किसान जत्थेबंदियों द्वारा 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया गया था। इसी के तहत आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।