नाभा में किसानों ने फूंका हरियाणा के सीएम का पुतला

नाभा, 25 नवंबर - (कर्मजीत सिंह) - भारतीय किसान यूनियन डकौंदा और कृषि एवं किसान विकास फ्रंट द्वारा समूह किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर आज नाभा में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला बौड़ा गेट पर फूंका गया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ 26-27 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर का रोष धरना दिया जाना था और इसके डर के कारण मोदी और भाजपा बौखलाहट में आ गई है। इसके अंतर्गत ही मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब और हरियाणा के बार्डर सील कर दिए गए हैं, क्योंकि यह संघर्ष अब लोग लहर बन चुका है और सभी लोग मोदी द्वारा बनाए लोक विरोधी कानूनों का विरोध करने लग गए हैं।