कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए किसानों के जत्थे दिल्ली रवाना

फरीदकोट, 25 नवंबर - (जसवंत सिंह पुरबा) - किसान जत्थेबंदियों द्वारा कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए दिल्ली पहुंचने के किए गए ऐलान के मुताबिक आज हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले फिरोज़पुर और मोगा जिलों के किसान यहां पहुँचे फिर एक बड़े काफिले के साथ दिल्ली को रवाना हुए। आज यह किसान जत्थे बठिंडा से तलवंडी साबो में रात को आराम करेंगे। गुरूवार की सुबह को सरदूलगड़ से सिरसा के द्वारा हरियाणा में दाखिल होंगे।