संविधान दिवस पर सियाचिन और कारगिल में भारतीय सेना ने दोहराए संविधान के मूल्य 

लेह, 26 नवंबर - संविधान दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने एक बार फिर देश की मिट्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। हजारों फीट की ऊंचाई पर सियाचीन में भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों ने प्रस्तावना पढ़कर भारतीय संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।