रेलवे स्टेशन गहरी मंडी (जंडियाला गुरू) में किसानों का धरना 69वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 30 नवंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों की तरफ से जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 69वें दिन किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में निरंतर जारी है। किसानों ने कॉर्पोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसान कानूनों को रद्द करने की मांग भी की। वहीं आज जंडियाला गुरू रेलवे स्टेशन गहरी मंडी के नज़दीक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।