विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 7 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज

अमृतसर, 02 दिसंबर - (सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - भ्रष्टाचार के आरोप में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज वीडियो सबूतों के आधार पर अमृतसर क्षेत्र के चाटीविंड थाने के 7 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू कानून और अपराधिक साजिश रचने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है और दोषी पुलिस कर्मियों में से 4 को गिरफ्तार किया है।