किसान आंदोलन पूरे भारत का आंदोलन है - गुजरात के किसान

नई दिल्ली, 03 दिसंबर - गुजरात से आए किसानों के एक समूह ने कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बार्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि टीवी पर यह दिखाया जा रहा है कि यह आंदोलन पंजाब और हरियाणा के किसानों का है परंतु यह आंदोलन पूरे भारत के किसानों के लिए चल रहा है। वह भी इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए आए हैं।