वार्ता ने थोड़ी प्रगति की है:बैठक के बाद क्या बोले कृषि मंत्री


नई दिल्ली, 3 दिसंबर किसानों के साथ बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार और किसानों ने अपना पक्ष रखा। किसानों की चिंता जायज है। सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार खुले मन से किसान यूनियन के साथ चर्चा कर रही है। किसानों की 2-3 बिंदुओं पर चिंता है। बैठक सौहार्द्रपूण माहौल में हुई। APMS को सशक्त बनाने के लिए सरकार विचार करेगी।