किसानों के समर्थन में अपने पुरुस्कार वापस करने दिल्ली रवाना होंगे पंजाब के खिलाड़ी

जालंधर, 05 दिसंबर - कृषि कानूनों को रद्द करवाने को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए देश के लिए खेलने वाले पंजाब के बड़े खिलाड़ी आज अपना पुरुस्कार वापस करने के लिए दिल्ली जाएंगे। इन खिलाड़ियों में कुश्ती में भारत का नाम विश्व भर में चमकाने वाले पहलवान करतार सिंह, बास्केटबॉल खिलाड़ी सज्जण सिंह चीमा, हाकी खिलाडी राजबीर कौर समेत पंजाब के कई नामी खिलाड़ी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यह खिलाड़ी थोड़ी देर तक जालंधर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और राष्ट्रपति भवन जाकर अपने पुरुस्कार वापस करेंगे।