कड़ाके की ठंड में आज भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान

नई दिल्ली, 05 दिसंबर - कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आज 10वें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान लगातार कड़ाके की ठंड में डटे हुए हैं। किसानों के इस संघर्ष में अलग-अलग संगठनों द्वारा उनका पूरा साथ दिया जा रहा है और उनके लिए आवश्यक सामान का प्रबंध भी किया जा रहा है।