अपना सम्मान वापस करने के लिए दिल्ली रवाना हुए कई खिलाड़ी

जालंधर, 05 दिसंबर - (जीपी सिंह) - कृषि कानूनों को रद्द करवाने संबंधी केंद्र सरकार पर और दबाव बनाने के लिए देश के लिए खेलने वाले पंजाब के बड़े खिलाड़ी अपने सम्मान वापस करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले खिलाड़ियों के कदम की प्रशंसा करने और उनकी हौसला अफजाई करने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी यहां पहुंचे। बता दें कि खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन जाकर अपने पुरुस्कार वापस करेंगे।