स्वस्थ दांतों के बारे में कितना जानती हैं आप ?    

दफ्तर हो, पार्टी हो, शादी ब्याह हो, यहां तक कि चाहे टेऊन और हवाई जहाज के कुछ घंटों का सफर ही क्यों न हो, मोतियों सी चमकती मुस्कुराहट का जलवा ही कुछ और होता है। ऐसी मुस्कान हर किसी पर अपनी न भूलने वाली छाप छोड़ती है। लेकिन ऐसी मुस्कुराहट कोई गॉड गिफ्टटेड नहीं होती, इसे हासिल किया जा सकता है, चमकते और स्वस्थ दांतों के जरिये। सवाल है दांत स्वस्थ हों और चमकते हुए हों इसके बारे में आप क्या जानती हैं? आइये इस क्विज के जरिये परखते हैं।
1. दांतों का वह मैल जो ब्रश से नहीं हटता, डॉक्टर उसे हटाने के लिए क्या करने की सलाह देते हैं?
क- दिन में कम से कम एक बार फ्लॉस करने की।
ख- शाम सुबह नमक और नींबू के रस से दांत चमकाने को।
ग- हर खाने के बाद कुल्ला करने को।
2. डॉक्टर, लोगों को फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट इस्तेमाल की सलाह क्यों देते हैं?
क- क्योंकि फ्लोराइड दांतों पर असर करने वाले अम्ल को बेअसर करता है।
ख- क्योंकि यह इनैमल को ठीक रखता है।
ग- क्योंकि इससे मुंह से बदबू नहीं आती।
3. किस तरह के ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि दांत अच्छी तरह से साफ हों और मसूड़ों की सही से मालिश भी हो जाए?
क- सख्त ब्रश से ताकि मसूड़ों पर दबावयुक्त मालिश संभव हो।
ख- मुलायम टूथब्रश से जो जबड़े में 45 डिग्री तक घूम सके।
ग- किसी भी तरह का ब्रश हो, बस इस्तेमाल करना आना चाहिए।
4. दांत सही से साफ  हों, इसके लिए ब्रश को एक साथ कितने दांतों पर चलाना चाहिए?
क- इसके लिए कोई नियम नहीं है, जितने में मन हो चलाएं।
ख- एक साथ पूरे जबड़े में,तेजी से चलाएं।
ग- एक या दो दांतों पर ताकि उनकी अच्छे से सफाई हो सके।
5. क्या दांतों की सेहत का रिश्ता नियमित पीये जाने वाले पानी से भी है?
क- कोई खास नहीं।
ख- थोड़ा बहुत।
ग- पूरी तरह से। ज्यादा पानी पीने से शरीर के अन्य हिस्सों की तरह दांतों को भी फायदा होता है।
निष्कर्ष- अगर आपने यहां मौजूद सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और उनके जवाब के रूप में उसी विकल्प को चुना है, जिससे आप पूरी तरह से सहमत हैं तो यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि आप चमकती हुई मुस्कुराहट के लिए स्वस्थ और साफ  दांतों के बारे में क्या जानती हैं?
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो आप भले हर दिन दांतों की अच्छी तरह से साफ -सफाई करती हों। लेकिन माफ करना, आप दांतों की सेहत के बारे में बहुत कुछ नहीं जानती हैं। अच्छी मुस्कुराहट के महत्व को जानने के लिए यह जानना जरूरी है।
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 या 15 से कम हैं तो निश्चित रूप से आप दांतों की साफ  सफ ाई को लेकर खूब सजग हैं। इसके महत्व को भी भलीभांति जानती हैं। लेकिन आपकी जानकारी घर परिवार के लोगों से हासिल की हुई ज्यादा है। डॉक्टरों से हासिल की गई वैज्ञानिक जानकारी का आपमें अभाव है। कोशिश करें आपकी जानकारी और बेहतर हो सकती है।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो चाहे जितने भी हों, आप दांतों की साफ -सफाई, उन्हें स्वस्थ रखने के तौर तरीकों के बारे में सब कुछ बहुत अच्छी तरह से जानती हैं।

 -इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर