भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रमनदीप सिंह ग्रेवाल ने किया अर्जुन अवार्ड वापस करने का ऐलान

पटियाला, 09 दिसंबर - (चहल) - ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रमनदीप सिंह ग्रेवाल ने किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ रोष प्रकट करते भारत सरकार द्वारा दिए गए अर्जुन अवार्ड को वापस करने का ऐलान किया है। रमनदीप सिंह को भारत सरकार की तरफ से 1999 में हॉकी के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के बदले अर्जुन अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया था।