किसानों के समर्थन में आज पंजाब कांग्रेस का शंभू बॉर्डर पर धरना

चंडीगढ़,14 दिसंबर - केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से शंभू बॉर्डर पर आज 11 बजे से 3 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान, आढ़ती व व्यापारियों के अलावा कांग्रेस पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़, विधायक व मंत्री शिरकत करेंगे।