हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके

शिमला, 16 दिसंबर - हिमाचल प्रदेश के मंडी से 13 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बीती रात करीब 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। फिलहाल यहां किसी भी तरह के जानी नुक्सान की कोई जानकारी नहीं है।