लुधियाना में नव-विवाहिता लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

लुधियाना, 19 दिसंबर - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना के गांव मंडियानी कलां में 5 नौजवानों द्वारा एक नव विवाहिता लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के उपरांत दोषी लड़की को लुधियाना के ग्रैंड वाक मॉल के बाहर फैंककर फरार हो गए, जहां उसने अपने पति को फोन करके बुलाया। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जांच कर रहे अधिकारी उप पुलिस कप्तान गुरबंस सिंह ने बताया कि सभी कथित दोषियों की पहचान कर ली गई है और इनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।