मुंबई के क्लब में रेड, सुरेश रैना-गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार, मिली बेल

मुंबई, 22 दिसंबर - महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे कई लोगों पर एक्शन हुआ है। मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में कई सेलेब्रिटी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया।