नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने पुष्प कमल दहल को केपी शर्मा ओली की जगह संसद में अपना नेता चुना

काठमांडू, 23 दिसंबर - नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने आज पुष्प कमल दहल को केपी शर्मा ओली की जगह संसद में अपना नेता चुन लिया। आज दोपहर में दहल-नेपाल गुट की बैठक में दहल को सर्वसम्मति से पार्टी के नेता के रूप में चुना गया।